सिद्धार्थनगर। लॉटकी नहीं होने के कारण रिक्त चल रही एक मॉडल शॉप सहित 15 शराब की दुकानों का सोमवार को जिला आबकारी कार्यालय में टेंडर खुला। इसमें छह दुकानों का चयन हो पाया। सभी दुकानों पर एक-एक आवेदन आए थे। जिले में सात देसी, छह अंग्रेजी, एक बियर और एक मॉडल शॉप रिक्त चला रहा था। मार्च माह में हुए लॉटरी में इन दुकानों पर किसी ने आवदेन नहीं किया था। रिक्त दुकानों पर शासन के निर्देश टेंडर निकाला गया था। सोमवार को लाट्री हुई। मगर इसमें दो अंग्रेजी, एक बियर और तीन देसी शराब की दुकानों के लिए एक-एक आवेदन आया था। सभी छह दुकानों को 14 दिन के लिए दैनिक आधार पर ठेका दिया गया है। मंगलवार से यह दुकानें खुलेंगी। दिन के हिसाब से राजस्व का रकम जमा करवाया जाएगा। जिला आबकारी अधिकारी रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आवेदन मांगा गया था। छह दुकानों को ठेका हुआ है। सभी पर एक-एक आवेदन आया था। रिक्त दुकानों के लिए शासन के निर्देश पर दोबारा टेंडर निकाला जाएगा।