सिद्धार्थनगर। खेत की ओर गई 10 वर्षीय बालिका से छेडख़ानी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। पीडि़ता की मां की तहरीर पर सदर पुलिस ने दोनों को आरोपियों पर केस दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 10 वर्षीय बालिका शनिवार की देर शाम खेत की ओर गई थी। आरोप है कि पहले से वहां भैंस चराने के लिए मौजूद दो लोगों ने छेडख़ानी शुरू कर दी। बालिका के चिखने और चिल्लाने पर जबतक गांव के लोग मौजूद पहुंचते दोनों भाग गए। घर पहुंचने के बाद उसकी बेटी ने घटना के बारे में जानकारी दी। पीडि़ता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों को आरोपियों पर छेडख़ानी का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है। एसओ सदर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीडि़ता की मां की तहरीर पर शौकत अली और लल्लन के खिलाफ छेडख़ानी के मामले में केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।