फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में दो बच्चों समेत छह की मौत

Tue, 24 Oct 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नेपाल के रानीमहल से तानसेन वापस लौट रही जीप बैकुंठ पहाड़ी से बरंगदी नदी में गिरी। स्त्रोत्र सोश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुनुवां। नेपाल के पर्यटक क्षेत्र रानीमहल से तानसेन लौट रही एक जीप के रविवार देर शाम बैकुंठ पहाड़ी से बरंगदी नदी में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। बागमती प्रांत की जीप से हुए हादसे में तीन महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
भारतीय सीमा से करीब 70 किमी दूर हादसा हुआ है। पाल्पा के पुलिस प्रमुख हेरंब शर्मा ने बताया कि जीप का चालक घायल हो गया है। घटना स्थल पर जिले की पुलिस, सशस्त्र पुलिस और नेपाली सेना की टीम अस्थायी पुलिस चौकी रानीघाट के साथ बचाव कार्य में जुटी हुई है। हादसा गहराई व संकरे जगह में हुआ है। इसलिए बचाव में दिक्कत आ रही थी। रानीमहल के पास हुए जीप हादसे में देर रात सभी मृतकों की पहचान हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, राजघरा, देवचुली नगर पालिका-16, नवलपरासी के कृष्ण बहादुर लोहानी (65), सविना ढिताल (35), पार्वती लोहानी (55), सविस लोहानी (11), ढाई वर्षीय ईशाव लोहानी और लामजुंग के बेसिशहर नगर पालिका-2 निवासी चूना धिताल (55) की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेरंब शर्मा ने बताया कि 35 वर्षीय चालक ईश्वर लोहानी भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोहानी का इलाज तानसेन के यूनाइटेड मिशन अस्पताल में किया जा रहा है। दुर्घटना के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें