फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवा के छह आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलवा के छह आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
विज्ञापन

बांसी। बांसी पुलिस ने जमीन विवाद में बलवा व जानलेवा हमला करने वाले छह आरोपितों को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ करके उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल बांसी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि तीन दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गोरवापाकर गांव में विवादित भूमि पर मनडीला रखने पर विवाद हो गया था। मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें तीन की हालत काफी गंभीर थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मारपीट बलवा व जानलेवा हमला किए जाने का मामला दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार शाम पुलिस की टीम ने आरोपी देवकी नंदन दुबे, संतराम दूबे, लक्ष्मीकांत, श्रीकांत, टिल्लू उर्फ अंकित, सूरज निवासी गोरवापाकर थाना कोतवाली बांसी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें