फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 54 छात्र-छात्राओं को मिले स्मार्ट फोन

Fri, 06 Oct 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील क्षेत्र के राम भरोसे पांडेय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज खजुरिया में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया, जिसमें 54 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिए गए।
विज्ञापन

विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार छात्र-छात्राओं के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चल रही है। और उनका उत्साहवर्धन कर रही है, ऐसे में छात्रों को पूरे मनोयोग से पढ़ाई करनी चाहिए और अपने क्षेत्र तथा देश प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में स्थापित राम भरोसे पांडेय डिग्री कॉलेज के प्रबंधक इंजीनियर रमाकांत पांडेय की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लिए यह विद्यालय वरदान साबित हो रहा है। इस दौरान तहसीलदार राहुल सिंह, दुर्गेश पांडेय, प्राचार्य डॉ सबीहा नुजहत फातिमा, विपिन त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें