फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लंपी वायरस की दस्तक, 23 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो पशु चिकित्सा विभाग ने बरेली भेजा था 34 गायों का सैंपल, कोरोना की तर्ज पर बीमार गायों को किया गया आइसोलेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लंपी वायरस की दस्तक हो गई है। दो-तीन माह से गायों में बुखार के साथ त्वचा में गांठ बनने की बीमारी हो रही है, लेकिन पहली बार लैब की जांच रिपोर्ट में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है। अब बीमार गायों को कोरोना की तर्ज पर आइसोलेट कर दिया गया है, जबकि पशु चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।
पशु चिकित्सा विभाग को प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार 23 गायों की रिपोर्ट लंपी वायरस की पॉजिटिव निकली है। फिलहाल, नौ गायें अब भी बीमार हैं। उन्हें कोरोना संक्रमण की तर्ज पर अन्य गायों से अलग किया गया है। कोशिश की जा रही है अन्य गायों में लंपी वायरस न फैले। नेपाल के बाद जिले में लंपी वायरस की दस्तक हुई तो पशु चिकित्सा विभाग ने सभी 14 ब्लॉकों से दो-तीन पशुओं के सैंपल लिए थे। इनमें त्वचा, खून और नाक से निकलने वाले लार के सैंपल लिए गए थे। इसकी रिपोर्ट ने जिम्मेदारों की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीवन लाल ने सभी पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लंपी वायरस से बीमार गायों का तत्काल इलाज किया जाए और उन गायों को अन्य पशुओं से अलग करके बचाव के उपाय बताए जाएं। पशु चिकित्सा विभाग के सर्वे में 71 पशुओं में लंपी वायरस के सैंपल मिले थे। उनमें 34 गायों के 110 सैंपल भेज गए है। 75 सैंपल की जांच हुई है। इसमें 23 गायों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, सर्वे में संदिग्ध मिली 71 गायों में एक की मौत हो गई थी। उनमें 61 की तबीयत में सुधार हो गया था, जबकि नौ गायें अब भी बीमार हैं। जहां भी बीमार गायें मिली हैं, वहां साफ-सफाई के साथ कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी किया जा रहा है। लंपी वायरस की आहट के दौरान 80 डोज टीके लगाए गए हैं।

हेल्पलाइन पर कर सकते हैं शिकायत
पशु चिकित्सा विभाग ने लंपी वायरस को नियंत्रित करने के लिए डॉ. प्रदीप कुमार को नोडल अफसर बनाकर हेल्पलाइन जारी किया है ताकि त्वचा में गांठ के साथ गाय को तेज बुखार हो तो लोग फोन करके मदद प्राप्त कर सकते हैं। जरूरतमंद लोग मोबाइल नंबर 8004132187 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
23 गायों के सैंपल में लंपी वायरस की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। बीमार गायों को पहले ही आइसोलेट किया गया था। इस बीमारी की रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं।
-पवन अग्रवाल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें