फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामें के बीच 17 करोड़ रुपये का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

मनरेगा योजना में 17 करोड़ का बजट पास, बर्डपुर ब्लॉक सभागार में हुई बैठक

अमर उजाला ब्यूरो
बर्डपुर। समय से बैठक की सूचना न देने, बिना कार्ययोजना बनाए कार्य कराने और निर्धारित समय से मासिक बैठक न कराने से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बुधवार को बैठक में हंगामा किया। सदस्यों ने पारदर्शिता से काम न कराए जाने का भी आरोप लगाया। जिला पंचायत सदस्य रामसागर चौधरी ने हंगामा कर रहे सदस्यों को शांत कराया। इसके बाद मनरेगा योजना में लगभग 17 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित बीडीसी सदस्यों की बैठक में सांसद प्रतिनिधि अमित उपाध्याय ने कहा केंद्र सरकार गांव और शहरों की खाई खत्म करने का हर संभव प्रयास कर रही हैं। सभी सदस्य अपने आसपास के कार्यों की सूची बनाकर बीडीओ कार्यालय में जमा कर दें। जिन्हें नवीन प्रस्ताव में शामिल किया जा सके। ब्लॉक प्रमुख संजय पासवान ने कहा कि वर्तमान सरकार गांवों में निवास करने वाले हर पात्र पर नजर बनाए हुए हैं। उनका उत्थान करने की पुरजोर कोशिश हो रही। बीडीओ पुष्पा वर्मा ने बताया कि निर्मल भारत अभियान योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीण के घर स्वच्छ शौचालय बनाए जाने हैं। जिसके लिए प्रत्येक लाभार्थी को सरकार बारह हजार रुपये का अनुदान दे रही हैं। लाभार्थियों को अनुदान का लाभ लेने के स्वयं के खर्चे से इसका निर्माण कराना होगा। कार्य पूरा होते ही अनुदान की राशि दी जाएगी। बैठक में सर्व शिक्षा अभियान, बाल विकास व पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ विभाग सहित कई विभागों के अधिकारियों के न होने के चलते इन विषयों पर चर्चा नहीं हो पाई। एडीओ पंचायत मुनेब सिंह, एडीओ सहकारिता अंब्रीश यादव, एडीओ कृषि रमाकांत कुशवाहा, लिपिक राजकिशोर, जेई आशीष कुशवाहा, प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील यादव, सबलू साहनी, सुरेंद्र यादव, विनोद चौधरी, राजकुमार चौधरी, बालचंद चौधरी, हरिशंकर चौधरी, मो. इब्राहिम, बीरू यादव, केशभान यादव, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, अंकित शुक्ल, नागेंद्र राव, मो. फारुख, राजेश, जितेंद्र सिंह, देवतादीन चौधरी, अनीश अहमद, रामचरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें