फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीपी कार्ड में माँ व बच्चे की रहेगी कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीपी कार्ड में मां और बच्चे की रहेगी कुंडली
विज्ञापन

गर्भावस्था से लगायत प्रसव बाद भी दोनों के लिए अहम जानकारियां
चित्रों के माध्यम से बीमारियों के लक्षण और उपायों पर भी फोकस
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से जारी मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड यानि एमसीपी कार्ड में मां और बच्चों के बारे में विस्तृत जानकारी अंकित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत गर्भावस्था, प्रसव के बाद भी डेढ़ वर्ष तक लगने वाले टीकाकरण के बारे में विशेष फोकस किया गया है। हाल में जारी इस नए कार्ड से स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही संबंधित अभिभावकों को काफी सहूलियत मिल सकेगी।
मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड के जरिए जननी सुरक्षा योजना से संबंधित लाभार्थी माताओं को सरकार स्वास्थ्य संस्थान एवं प्रमाणित निजी अस्पताल मेें प्रसव कराने पर सहयोग राशि समेत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत मिलने वाले लाभ यथा गर्भवती महिलाओं के लिए जन्म के बाद एक साल तक बीमार नवजात शिशु के लिए मिलने वाले इलाज, दवाएं, जांच, टीकाकरण, खून की उपलब्धता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। कार्ड में मां, पिता का नाम, आयु, पता, मोबाइल नंबर, बैंक खाता के अलावा गर्भावस्था का विवरण, संस्थान का परिचय, प्रसव पूर्व देखभाल, जांच, पेट की जांच, आवश्यक जांच, वैकल्पिक जांच के बिंदुओं को प्रमुखता से उल्लेख किया गया है। कार्ड में चित्रों के माध्यम से होने वाली परेशानियों के साथ ही लक्षण व निदान का भी मुख्य रूप से उल्लेख अथवा अंकन है। प्रसव के लगभग डेढ़ वर्ष तक बच्चों को लगने वाले टीके के बारे में कब, कहां और कैसे लगेंगे, का भी जिक्र है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि नए मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड निश्चय ही स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही लाभार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्सन-05एसडीएन85पी- प्राथमिक विद्यालय महानुआ खास में लगाया गया टीका।

स्कूली बच्चों को मस्तिष्क ज्वर का टीका लगाया
डुमरियागंज। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के महानुआ खास स्थित प्राथमिक विद्यालय पर मंगलवार को जापानी इंसेफेलाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) का टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भनवापुर पीएचसी टीम के सदस्यों ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को टीका लगाकर सुरक्षित किया। उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां भी दीं। टीकाकरण अभियान के दौरान एएनएम सरिता देवी ने कहा कि जापानी इंसेफेलाइटिस से बचाने के लिए बच्चों में टीकाकरण किया जा रहा है। ताकि उन्हें इस जानलेवा बीमारी से सुरक्षित किया जा सके। टीकाकरण को लेकर अभिभावकों को जागरूक होने की जागरूक है। इस दौरान प्रधानाध्यापक संत कुमार, आरती देवी, विद्यावती, रीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें