फोटो कैप्सन-25एसडीएन81पी
विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और चेयरमैन जफर अहमद उर्फ बब्बू ने शिलान्यास किया।
विधायक ने किया सामूहिक विवाह घर का शिलान्यास
माघ मेला मैदान में चार करोड़ की लागत से होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। नगर स्थित राप्ती नदी के तट के बगल माघ मेला मैदान में करीब चार करोड़ की लागत से विवाह घर का निर्माण होगा। सोमवार को विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष जफर अहमद उर्फ बब्बू ने शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि नगर पंचायत के लोगों को अब शादी-विवाह संपन्न कराने के लिए किराए पर होटल नहीं तलाशना होगा। चेयरमैन जफर अहमद उर्फ बब्बू ने कहा कि स्थानीय विधायक के प्रयास से नगर पंचायत को विवाह घर के रूप में बड़ी उपलब्धि मिली है। संचालन सफाई नायक मोहम्मद हैदर उर्फ सब्लू ने किया। इस दौरान एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद, ईओ शिवकुमार, डुमरियागंज और भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, इंस्पेक्टर केडी सिंह, अशोक अग्रहरि, चन्द्रभान अग्रहरि, सुगंध अग्रहरि, श्यामसुन्दर अग्रहरि, गौरव मिश्रा, मनोज सिद्धार्थ, भोला सोनी, नसीम अहमद, फैजान अहमद आदि मौजूद रहे।
निर्माण के लिए आई पहली किस्त
डुमरियागंज। नगर पंचायत में सामूहिक विवाह घर के निर्माण पर कुल चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें पहली किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये नगर पंचायत को प्राप्त हो चुके हैं। ईओ शिवकुमार ने बताया कि विवाह घर में करीब 700 आदमियों के बैठने के लिए बड़ा हाल, दो कमरा, एक लान, पार्किं ग के साथ ही राप्ती नदी तट के बंधे के मैदान वाले तरफ हरी घास लगवाने के साथ ही रंग-बिरंगी लाइट से सजाया जाएगा।