फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागठबंधन से मिशन 2019 पर नहीं पड़ेगा फर्क

Wed, 23 May 2018 11:35 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में मंचासीन अतिथि ।। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा बनाए जा रहे गठबंधन से भाजपा के मिशन 2019 पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सभी सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। वंचितों को लाभ दिलाकर ही सबका साथ-सबका विकास के नारे को सार्थक किया जा सकता है। ये बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री, गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी और नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहीं। वे बुधवार को मुख्यालय के एक लाज में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी चीज को जमीन पर उतारना व हकीकत में बदलने की ताकत सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं में ही है। गांवों में लगनी वाली चौपाल में कार्यकर्ता ही नहीं अधिकारी भी साथ होंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में विजय रथ को आगे बढ़ाने के लिए बूथों पर मजबूती के साथ ही मतदाता सूची पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। प्रदेश व क्षेत्र स्तर पर अब तक तैयार कार्यवृत्ति पर जिले का बेहतर परिणाम बताते हुए कहा कि इसके ऐसे ही सतत प्रयास जरूरी हैं। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि 26 मई को मोदी सरकार का चार साल पूर्ण होने पर सदर तहसील परिसर में उपलब्धि दिवस मनाया जाएगा।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी होंगी। जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में श्याम धनी राही, डा. सतीश द्विवेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय, मंत्री गोविंद माधव व गजानन राय, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, बृज बिहारी मिश्र ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री राजेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर राजेन्द्र पांडेय, साधना चौधरी, राजकुमारी पांडेय, अशोक त्रिपाठी, राजू श्रीवास्तव, दीपक मौर्य, दिलीप चतुर्वेदी, बिंदूमती, शिवसरन चौरसिया, घनश्याम मिश्रा, घनश्याम जायसवाल, श्याम सुुंदर मित्तल, ईश्वर चन्द्र दुबे, पवन मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह, लक्ष्मीकांत जायसवाल, बुद्धि सागर सिंह, अशोक त्रिपाठी आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें