सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी कैंपस में संचालित बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए बुधवार को काउंसिलिंग समिति के समन्वयक डॉ. दीपक मिश्र की देखरेख में आवेदकों की काउंसलिंग की गई। आवेदकों के मूल प्रमाणपत्रों की जांच की गई। पहले दिन 50 आवेदकों को बुलाया गया था, जिसमें 46 ने ही हिस्सा लिया। वहीं, जांच के बाद 22 छात्रों का प्रवेश लिया जा सका। शेष 24 छात्रों के अभिलेख अपूर्ण होने के चलते उन्हें मोहलत दी गई। उन्हें शुक्रवार को पुन: सभी अभिलेखों के साथ यूनिवर्सिटी बुलाया गया है।
इनसेट
पहली अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं
काउंसलिंग के पश्चात प्रवेश लिए गए छात्रों को वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक मिश्र ने बताया कि बीकॉम प्रथम वर्ष की कक्षाएं पहली अगस्त से प्रात: साढ़े नौ बजे से संचालित होंगी। इसमें छात्र-छात्राओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है।