फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार का इनामिया बदमाश बिसमिल्लाह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र का मोस्ट वांटेड व दो हजार का इनामी अपराधी बिसमिल्लाह सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी लेकिन यह शातिर अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
विज्ञापन

हल्लौर गांव का निवासी बिसमिल्लाह पुत्र झम्मन कुरैशी थाने का वांछित अपराधी था। पुलिस उसे काफी दिनों से तलाश कर रही थी। उस पर दो हजार का इनाम भी घोषित था। सोमवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने उसे गांव के बाहर धर दबोचा। उसके पास से एक धारदार चाकू भी पुलिस ने बरामद हुआ। इस संबंध में डुमरियागंज थाने के इंस्पेक्टर राधेश्याम राय ने बताया कि इनामिया बदमाश बिसमिल्लाह की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी। तमाम अपराधों में संलिप्तता के चलते उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है और इनाम भी घोषित था। बिसमिल्लाह को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें