फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार आबादी वाले गांव में खुलेंगे बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अब पांच हजार की आबादी वाले गांवों में बैंक खोले जाएंगे। आरबीआई के निर्देश पर जिले में साढ़े तीन से पांच हजार की आबादी वाले 15 गांवों को चिह्नित किया गया है। सहमति बनी तो जल्द ही इन गांवों बैंक की शाखाएं खुल जाएंगी और गांव में बैठे-बैठे लोगों को बैंक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गांव के लोग सीधे बैंक से जुड़ सकें और योजनाओं की उन्हें सीधे जानकारी मिल सके। इसके लिए आरबीआई ने गांव स्तर पर बैंक शाखा खोलने की कवायद शुरू की है। जून के प्रथम सप्ताह में आरबीआई ने पत्र जारी कर पांच हजार की आबादी वाले गांवों में बैंक शाखा खोलने के लिए चिह्नित करने का निर्देश दिया था। इसमें लीड बैंक अधिकारी के निर्देशन में टीम ने सर्वे किया था, जिसमें पांच हजार की आबादी वाले तीन और साढ़े तीन हजार की आबादी 12 गांव चिह्नित किए हैं। माना जा रहा है कि अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही चिह्नित गांवों में बैंक शाखाएं खुल जाएंगी। इस संबंध में लीड बैंक अधिकारी कल्पनाथ अनुरागी ने बताया कि आरबीआई के निर्देश के अनुपालन में बैंक शाखा खोले जाने के लिए गांवों को चिह्नित कर सूची भेज दी गई है। निर्देश मिलने के बैंक शाखाएं खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी।

इन गांवों का हुआ है चयन
नौ हजार की आबादी वाले बर्डपुर नबंर नौ, पांच हजार की आबादी वाले कोड़रा ग्रांट, थरौली गांव सहित साढ़े तीन हजार की आबादी वाले 12 गांवों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेगी सहूलियत
बैंक कर्मियों की माने तो बैंक शाखा दूर होने के कारण बुजुर्गों व दिव्यांगों को बैंक तक पहुंचने में कठिनाई होती थी। साथ ही महिलाओं को भी बैंक शाखा तक पहुंचने में दिक्क्त होती है। इसे ध्यान में रखते हुए अधिक जनसंख्या वाले गांवों को बैंक से जोड़ा जा रहा है, इससे लोगों को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें