बांसी में तहसील दिवस पर सुनवाई करते डीएम-एसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। तहसील सभागार में मंगलवार को डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय की अध्यक्षता मे तहसील दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 51 फरियादी आए, मगर मात्र एक मामले का निस्तारण मौके पर हुआ। डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाले सभी मामलों का निस्तारण समय से किया जाए। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए सरकार ने यह व्यवस्था किया है।
तहसील दिवस में राजस्व का चार, पुलिस का छह, विकास का 18, शिक्षा के तीन, बिजली के पांच, जल निगम के चार, आपूर्ति के पांच, चकबंदी के दो, नगर पालिका के दो, नलकूप व सिंचाई विभाग का एक मामला सहित कुल 51 मामला पेश हुआ। जिसमें विकास विभाग के एक मामले का निस्तारण मौके पर हो गया। इस अवसर पर एसपी राकेश शंकर, सीडीओ अखिलेश कुमार, डीडीओ, एसडीएम बांसी, तहसीलदार रामबेलास राम, सीओ महिपाल पाठक, नायब तहसीलदार केशरी नंदन त्रिपाठी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इटवा। स्थानीय तहसील पर उपजिलाधिकारी इटवा जुबेर बेग की अध्यक्षता मे आयोजित तहसील दिवस में कुल 21 मामले आए।
इनमें एक मामले का मौके पर ही निस्तारण हो पाया। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में कुल इक्कीस मामले आए। इन मामलों में राजस्व विभाग के सात, पुलिस विभाग के चार, विकास के पांच व आपूर्ति विभाग के पांच मामले शामिल है। इस अवसर पर सभी तहसील स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।