शाहपुर। विद्युत निगम ने घरेलू, वाणिज्यिक, आटा चक्की कनेक्शन के बकायदारों के लिए 15 दिसंबर से ओटीएस योजना लागू की है।
विद्युत वितरण खंड प्रथम ने ओटीएस में अब तक 5051 उपभोक्ताओं से 5.50 करोड़ का बकाया वसूल किया है। उपखंड अधिकारी बब्लू चौधरी व संजय कुमार के साथ जेई विनीत कुशवाहा, कमल शर्मा, सुभाष गुप्ता, अवनीश मिश्र, आरिफ खान, अमरजीत संग लाइनमैनों ने शाहपुर, लटेरा, रमवापुर उर्फ नेबुआ, बगडिहवा, हटवा, भानपुर रानी, आदि स्थानों पर शिविर लगाकर 510 उपभोक्ताओं से 80 लाख रुपये की वसूली की।
अधिशासी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किसी उपभोक्ता को दिक्कत न आने पाए इसके लिए गांव, चौराहों पर शिविर लगाकर लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बिजली बिल के बकाएदारों से अनुरोध किया कि वे इस आेटीएस योजना का लाभ उठाएं आैर बकाए बिल पर लगे सरचार्ज माफी से मुक्ति पाएं। यह उनके लिए सुनहरा मौका है। संवादउ