फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज शादी के बंधन में बंधेंगे 500 जोड़े

Sat, 14 Dec 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन रविवार को बीएसए ग्राउंड में होगा। इस कार्यक्रम में 500 जोड़े विवाह के बंधन में बंधने के लिए सात फेरे लेंगे। जबकि कुछ जोड़े को निकाह के माध्यम से एक दूजे का किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार बेटियों का हाथ पीला करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन करा रही है। इसमें एक पंडाल के नीचे हिंदू जोड़े को सात फेरे दिलवाकर शादी के बंधन में बांधा जाएगा। जबकि, मुस्लिम जोड़े को निकाह पढ़ाया जाएगा। जोड़ों को शादी में दिए जाने वाले सामान आदि भी दिया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी महीपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सभी प्रकार की व्यवस्था की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें