फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 50 साल पुराना जर्जर भवन ध्वस्त

Wed, 27 Dec 2023 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
23 दिसंबर को भवन की छत गिरने से दो बच्चों की मौत हुई थी
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के जोगीबारी गांव में जिस 50 साल पुराने जर्जर भवन के छत गिरने से दो बच्चों की मौत हुई थी, उस भवन को बुधवार को तहसीलदार शोहरतगढ़ अजय कुमार ने राजस्व टीम के साथ पहुंचकर जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
जोगीबारी गांव में 23 दिसंबर को देर शाम को राधेश्याम चौहान का 50 साल पुराने मकान का छत गिर जाने से विशाल (7 साल ) व गौतम (8 साल) की दबकर मौत हो गई थी। साथ ही तीन घायल हो गए थे। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देश पर भवन को ध्वस्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार, कानूनगो रामदेव यादव, लेखपाल अनिल कौशल, प्रधान नितेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट नीरज सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि मिथुन चौहान, राधेश्याम चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें