सिद्धार्थनगर। चिड़िया थाने की पुलिस ने सोमवार को थाना गेट के सामने चेकिंग के दौरान एक पिकअप पकड़ा। चेकिंग में पाया गया कि ब्राजील का मक्का नेपाल से लाकर भारत बेचने की फिराक में थे, तभी पकड़ लिए गए। लिखा पढ़ी करके पुलिस ने बरामद मक्का सहित पिकअप को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया है। क्षेत्राधिकार शोहरतगढ़ सुजीत कुमार राय के मुताबिक थानाध्यक्ष चिलि्हया रामदेव थाना गेट के सामने वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक पिकअप दिखा रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें मक्का बरामद किया गया, जो नेपाल से लाकर यहां बेचा जाना था। पकड़े गए आरोपी की पहचाना पिकअप चालक इस्तखार निवासी शोहरतगढ़ थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई। आवश्यक विधिक कार्रवाई कर कस्टम विभाग बढ़नी को सुपुर्द किया गया। संवादद