फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 50 किलो तंबाकू बरामद, एक पकड़ा गया

Fri, 27 Mar 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने बृहस्पतिवार रात जांच के दौरान एक साइकिल पर सवार एक संदिग्ध सुग्रिम मौर्य को पकड़ा। उसके पास से 50 किलो तंबाकू बरामद किया गया। कार्रवाई के लिए इसे ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसबी 43वीं वाहिनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सीमा चौकी ककरहवा की टीम को सूचना मिली कि बाॅर्डर पर स्थित पिलर संख्या 543/1 के निकट से अवैध रूप से तंबाकू की तस्करी होने वाली है। सूचना के आधार पर टीम कार्रवाई करते हुए चिह्नित स्थान पर घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात एक संदिग्ध व्यक्ति साइकिल पर सामान लेकर भारत से नेपाल की ओर जाता नजर आया। टीम ने उसे रुकने का संकेत दिया तो वह व्यक्ति साइकिल और सामान छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान साइकिल पर रखी दो बोरियों से तंबाकू बरामद हुआ। मौके पर ही नजदीकी दुकान से तराजू मंगाकर वजन करने पर कुल 50 किलोग्राम वजन पाया गया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुग्रिम मौर्य निवासी सुकरौली जिला रुपन्देही, लुंबिनी (नेपाल) बताया। उसने स्वीकार किया कि वह उक्त तंबाकू को भारत से खरीदकर नेपाल में अधिक मूल्य पर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। उसके पास कोई वैध कागजात या रसीद उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद लिखापढ़ी करके अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें