फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के 5, सदस्य के 67 प्रत्याशियों ने वापस लिया नाम

Mon, 13 Nov 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नौगढ़ तहसील में पर्चा वापसी के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर निकाय चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हुई। जिले की छह निकायों से अध्यक्ष पद के लिए पांच और सभासद-सदस्य पद पर 38 उम्मीदवारों नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब कुल 67 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं, जबकि सभासद-सदस्य के पदों पर 696 उम्मीदवारों के बीच जोर-आजमाइश होगी। उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन मंगलवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में तीसरे चरण के तहत 29 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 10 नवंबर तक नामांकन कार्य हुआ था। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई थी। इस प्रक्रिया के पूरे होने पर अध्यक्ष पद के लिए 72 और सभासद-सदस्य पद के लिए 734 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए थे। इसके बाद सबकी निगाहें नाम वापसी पर टिकी थीं। कई बागियों के मैदान से हटने के कयास लगाए जा रहे थे। पार्टी के दिग्गज नेताओं ने अपने स्तर से हरसंभव कोशिश भी की, लेकिन नतीजा सिफर रहा। सिद्धार्थनगर नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया। सदस्य पद पर वार्ड संख्या 7 से अमीना खातून, वार्ड 13 से विनोद, संदीप, वार्ड 22 से हसीना ने नामांकन वापस लिया। बांसी नगर पालिका के वार्ड 21 से अलीमुन, वार्ड 24 से समारा, वार्ड 14 से मो. मुस्तकीम, वार्ड नंबर 11 से अकरम, वार्ड 9 से फातमा ने नाम वापस लिया। उसका बाजार नगर पंचायत से सदस्य पद पर वार्ड एक से मंजू, वार्ड दो शीला, वार्ड तीन से मीरा, वार्ड 4 से नंदलाल, धनदेई, वार्ड 5 से दीपचंद्र, कुशलावती, वार्ड 8 से निखित साहनी, मिथिलेश कुमार, वार्ड 13 से माया देवी, वार्ड 14 से करीना बेगम, वार्ड 15 से सुनीता ने नाम वापस लिया।
शोहरतगढ़ नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए गफ्फार, प्रभावती व बृजेश ने पर्चा वापस लिया। सदस्य पद पर वार्ड दो से तरन्नुम अजीज, वार्ड 3 से इशरत नाज, वार्ड 9 से शमा ने नाम वापस लिया। बढ़नी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर रईस अजीज, सदस्य पद के लिए वार्ड 2 से माया देवी, वार्ड 4 से कन्हैया प्रसाद, वार्ड 10 से सचिन अगवा ने नामांकन वापस लिया। डुमरियागंज नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर माधुरी व सदस्य पद पर वार्ड दो से रम्पत, वार्ड 8 से कृष्णा सिंह, वार्ड10 से गायत्री गुप्ता, वार्ड 12 से रामपाल, वार्ड 15 से नदीम अहमद, दिनेश गुप्ता व वार्ड 16 से अब्दुल मजीद ने नामांकन पत्र वापस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें