नेपाल में सड़क हादसे में पांच की मौत
सनसरी के रामधुनी नगर पालिका क्षेत्र में हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/बढ़नी। नेपाल के सनसरी के रामधुनी नगर पालिका क्षेत्र में रविवार की सुबह दो बसों में टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। नेपाल पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
नेपाली पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह सनसरी के रामधुनी नगर पालिका क्षेत्र में सड़क पर दो बसों में टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। वहीं, झापा कंचनवाल की 2 वर्षीय कृष्णा चौहान, अनमनगर की पांच वर्षीय पुत्री अग्रीता श्रेष्ठ, दमक के राम बहादुर बसनेट पांच, चंद्रगढ़ी के 6 वर्षीय विनय काफले की मौत हो गई। बसकोटा झापा भद्रपुरका की सात वर्षीय तरकुमारी राय, 2 वर्षीय माया काफले, तीन वर्षीय जनक, 23 वर्षीय केदार बासनेत घायल हो गए। इनके अलावा बस चालक झेंडा भद्रपुर चार के ढिंग बरनेरी के डोलकुमारी कोइराला, 5 वर्षीय दीपक खड़का, उनकी पत्नी हेमराज कोईराला, उनकी पत्नी गरिमा गौतम, चार चंद्रगाड़ी के 4 और झापड़ भद्रपुर के टेक प्रसाद काफले घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज गोल्डन अस्पताल विराटनगर, एपेक्स अस्पताल इटाढ़ी धारणा धरना में किया जा रहा है। जिला पुलिस कार्यालय सनसरी के डीएसपी विनोद शर्मा ने कहा कि दोनों वाहनों के चालक अनियंत्रित थे।