- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- बांसी कस्बे के रोडवेज के सामने हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में स्थित रोडवेज के सामने शुक्रवार को ट्रक ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सूपाघाट गांव निवासी मुन्नी (50) पत्नी बेचन शुक्रवार को किसी से काम से बांसी कोतवाली के बांसी बाजार में गई थीं। बताया जा रहा है कि वह पैदल रोडवेज की तरफ जा रही थीं। अचानक नौगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गईं। जब तक लोग कुछ समझ पाते उनकी मौत हो गई।
हादसा देखकर लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक काे देखने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के चार बच्चे हैं।
इस संबंध में बांसी कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।