फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पांच कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए मरीज
अब तक पाए जा चुके हैं 3748 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में पांच कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में इन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जिले में अब तक 3748 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3550 ठीक होकर घर जा चुके हैं और 154 का इलाज चल रहा है। संक्रमण से अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का क्रम जारी है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से बचाव के लिए आगाह कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जोगिया ब्लॉक के सबोई गांव में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए। मिठवल ब्लॉक के कुदारान गांव में एक कोरोना संक्रमित मिला। नौगढ़ ब्लॉक के बेलवा गांव में एक संक्रमित पाया गया। डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें