फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.68 लाख सीरिंज जिले में टीकाकरण के लिए पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में टीकाकरण के लिए पहुंची 5.68 लाख सीरिंज
विज्ञापन

कोविड-19 टीकाकरण में होगा एडी सीरिंज का प्रयोग
0.5 एमएल की सीरिंज से लगेगी पहली डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियां तेज कर दी है। सिद्धार्थनगर जिले में टीकाकरण के लिए 5.68 लाख सीरिंज की पहली खेप पहुंच गई है। टीकाकरण में 0.5 एमएल के एडी सीरिंज का उपयोग कर पहला डोज लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड वैक्सीनेशन के पहले चरण में जिले भर में 9347 फ्रंटलाइन वर्कर व स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण कराया जाएगा। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य महकमे की भी तैयारी अंतिम चरण में है। वैक्सीन लगने से पहले जिले में 5.68 लाख एडी सीरिंज की पहली खेप जिले में पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने सीरिंज को सीएमओ ऑफिस के स्टोर में सुरक्षित रखवाया है। इसके अलावा बांसी, खुनियांव, इटवा, भनवापुर और डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर सीरिंज सुरक्षित किए गए हैं। सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना वैक्सीन टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया तीन कमरों से गुजरने के बाद पूरी होगी। टीकाकरण से पहले प्रथम कक्ष वेटिंग रूम में ठहरना होगा। इसके बाद दूसरे कमरे में प्रवेश करने पर वैक्सीन लगेगा। वैक्सीन लग जाने के बाद तीसरे और अंतिम कमरे में टीकाकरण किए गए व्यक्ति की 30 मिनट तक स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से निगरानी की जाएगी। इसके बाद ही घर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें