फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 जी नेटवर्क से जुड़ेगा बुद्ध का आंगन, हर्ष

Thu, 07 Apr 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
होली पर बीएसएनएल उपभोक्ताओं को मुफ्त सिम उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
हाईस्पीड इंटरनेट सेवा के लिए तैयार हो जाइए। तथागत की धरा गोरखपुर-बस्ती मंडल का ऐसा पहला जिला बनने जा रहा है, जहां बीएसएनएल की 4-जी सेवा शुरू होने जा रही है। जिले में 16 स्थानों पर 4-जी का नेटवर्क स्थापित करने के लिए जगह की तलाश तेज हो गई है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के यूपी (पूर्वी) परिमंडल लखनऊ कार्यालय ने बस्ती के दूरसंचार महाप्रबंधक को पत्र लिखकर सिद्धार्थनगर को प्राथमिकता में लेते हुए चयनित स्थानों की सूची अतिशीघ्र भेजने को कहा है जिससे अगली प्रक्रिया शुरू की जा सके।
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सिद्धार्थनगर भगवान बुद्ध की जन्मस्थली है। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन सहित कई मायनों से बेहद महत्वपूर्ण जिले में संचार सेवा को बेहतर बनाने के लिए सांसद जगदंबिका पाल की पहल पर बीएसएनएल ने कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

इसके तहत वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाए जाएंगे जिससे उपभोक्ताओं को 4-जी नेटवर्क की सुविधा मिलेगी। अत्याधुनिक एफटीटीएच (फाइबर टू द होम) तकनीक पर आधारित इस सेवा में उपभोक्ताओं को 100 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट सेवा मिलेगी।
वाई-फाई हॉट स्पॉट जिले में कुल 16 स्थानों पर लगाए जाने हैं। यूपी पूर्वी परिमंडल लखनऊ के प्रचालन अनुभाग (ऑपरेशन सेल) के एजीएम ने जिले में तैनात विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर प्राथमिकता से इन स्थानों का चयन कर शीघ्र सूची उपलब्ध कराने को कहा है ताकि इस पर कार्रवाई शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें