पुलिस लाइन में स्वास्थ्य परीक्षण करवाते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। डीजीपी के निर्देश शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में डॉक्टरों की टीम ने पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पूरी तैयारियों के साथ आई टीम ने पुलिस कर्मियों के रक्त का नमूना एकत्र कर जांच के लिए भेजा। कुल 494 पुलिस कर्मियों की जांच की गई। इनमें 18 महिला व 18 फालोवर शामिल रहे।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुपालन में पुलिस लाइन में 40 वर्ष से ऊपर के पुलिस कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 494 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर का उद्घाटन एसपी महेंद्र यादव ने चेकअप करा कर किया। ब्लड टेस्ट के लिए नमूना दिया। इसके बाद एएसपी मंशाराम गौतम ने भी चेकअप कराया। सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन डा. सीवी चौधरी के पास दिखी। अधिकांश ने नींद न आने व चिड़चिड़ापन की शिकायत किया।
चिकित्सक ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर का टेस्ट कराया। आंख, नाक व गला विशेषज्ञ डा. एके झा ने 80 पुलिस कर्मियों का इलाज किया। नेत्र विशेषज्ञ डा. आरके वर्मा ने 170 कर्मियों का परीक्षण किया। स्त्री व प्रसूता विशेषज्ञ डा. अनु मोदी ने 28 महिलाओं का देखा। 280 लोगों का रक्त नमूना लिया गया।
इनमें से 179 लोगों को मधुमेह का रोगी पाया गया। इस दौरान सीओ सदर अकमल खान, सीओ इटवा दीप नारायण तिवारी, आरआई चंद्रभूषण सिंह, एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा, शोहरतगढ़ मानवेंद्र सिंह, लोटन इंद्रजीत यादव, एसआई महेश सिंह, महिला एसआई संगीता विश्वकर्मा, अध्यक्ष एमआर संघ अरुण पाठक आदि मौजूद रहे।