फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 48 गर्भवतियों की जांच कर दिया परामर्श

Sun, 10 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा पर शनिवार को गर्भवतियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। महिला चिकित्सक डॉ. रेखा सिन्हा की अगुवाई में चिकित्सा टीम की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 48 गर्भवतियों की जांच करते हुए इलाज और चिकित्सीय परामर्श दिया गया। शिविर में जांच के दौरान पांच उच्च जोखिम वाली महिलाओं को चिह्नित किया गया, जिनमें खून की कमी पाई गई। रेखा सिन्हा ने बताया कि उच्च जोखिम होने का कारण उच्च रक्त चाप, फीटस का बेड़ा होना। उच्च जोखिम वाले खतरे के लक्षण को चिह्नित करते हुए गर्भावस्था के प्रारंभिक दिनों में इलाज और परामर्श देते हुए उच्च चिकित्सा पर संदर्भित करते हुए जच्चा और बच्चा को सुरक्षित किया जा सके। शिविर में खून टेस्ट, यूरिन टेस्ट, आयरन फोलिक एसिड कैल्शियम जांच की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें