फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 48 शैक्षणिक कर्मी, कटेगा वेतन

Thu, 08 Feb 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में 48 शैक्षिक कर्मी अनुपस्थित पाए गए हैं। इनमें 19 शिक्षक, 21 शिक्षामित्र व आठ अनुदेशक शामिल हैं। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने इन अनुपस्थित शैक्षिक कर्मियों के एक दिन का वेतन व मानदेय कटौती करने के साथ नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों ने 21 जनवरी से छह फरवरी के बीच विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया था। इस दौरान शिक्षक जया शुक्ला, शारदा चौबे, निशा, दीपिका सिंह, ज्योति वर्मा, विनोद कुमार यादव, सर्वेश कुमार पांडेय, शशांक गुप्ता, रूकमणि देवी, नीतू सिंह, अंजली चौरसिया, राम उजागिर यादव, मिथिलेश गुप्ता, अनुपमा पांडेय, रश्मि गुप्ता, अनूप कुमार पाठक, श्रेया तिवारी, संजय कुमार मौर्या, ज्योति यादव अनुपस्थित पाए गए।
इसके साथ ही शिक्षामित्र विष्णु प्रताप यादव, पूनम श्रीवास्तव, शैल कुमारी, सीताराम, कुमारी अलका पांडेय, प्रीती निषाद, राम कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद, अजय कुमार यादव, कुमारी सरोज भारती, अजय कुमार यादव, रामराज, अखिलेश कुमार यादव, नीतू श्रीवास्तव, गया प्रसाद, सदानंद दुबे, किरनबाला दुबे, शशिबाला मिश्रा, शशि सिंह, रोली श्रीवास्तव, अंजनी पांडेय अनुपस्थित रहे। वहीं अनुपस्थित अनुदेशकों में राम भवन चौधरी, नीलम भाष्कर, वंदना पांडेय, दिव्या त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, प्रीती मिश्रा, आशीष कुमार त्रिपाठी, अतुल कुमार वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सभी अनुपस्थित शैक्षणिक कर्मियों का एक दिन की वेतन कटौती के लिए संबंधित बीईओ को निर्देशित किया गया है। कटौती के संबंध में मानव संपदा के सर्विस बुक पर भी अंकन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें