फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब नहीं कटेगा नेटवर्क, बात करने के साथ ही आसानी से होगा ऑनलाइन काम

Thu, 08 Feb 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे शहर के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए बीएसएनएल शहर में तीन बीटीएस लगाने जा रहा है। इसी माह के अंत तक बीटीएस लगा दिए जाएंगे। इससे बात करने और इंटरनेट की समस्या से परेशान बीएसएनएल उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) का केबल नेटवर्क का जाल फैला हुआ है। बैंकिंग के साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों को फोन और केबल नेटवर्क की सेवा मुहैया करा रहा है। लंबे समय से बीएसएनएल की सेवा में गड़बड़ी और नेटवर्क की समस्या से हर कोई परेशान है। अब बीएसएनएल ने नेटवर्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। शहर में बेहतर कनेक्टिविटी मुहैया कराने के लिए तीन बीटीएस लगाया जा रहा है। इसे लगाए जाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।
इसी माह के अंत तक सेवा शुरू हो जाएगी। बीटीएस नौगढ़ मेन शहर, कलक्ट्रेट और तेतरी बाजार पेट्रोल पंप के सामने और नौगढ़ एलथ्री में लगाए जाएंगे। इस संबंध में एसडीओ बीएसएनएल संजीव सिन्हा ने बताया कि बेहतर कनेक्टिविटी के लिए फरवरी के अंत तक बीटीएस लगा दिया जाएगा। इससे शहर में बेहतर नेटवर्क मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें