फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 कृषक हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 कृषक सम्मानित
विज्ञापन

कृषि भवन में किसान सम्मान दिवस, गोष्ठी और मेला आयोजित
2014 के बाद से किसानों के हित में ठोस फैसले ले रही सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय किसान सम्मान दिवस, गोष्ठी और मेला आयोजित हुआ। इस मौके पर प्रदर्शनी के माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं की खूबियां बताई गईं और किसानों को इनसे लाभान्वित होने को प्रेरित किया गया। विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में कृषि भवन परिसर में बुधवार को किसानों को सम्मानित किया गया। क्रॉप कटिंग में परशुराम, अनूप, सुभाष यादव, राघवेंद्र प्रताप, राम पराग, रामचंद्र, रामशंकर, मंगन, जियावन, राममगन, धर्मकिशोर, जनार्दन पाठक, राजेंद्र, हैसियत, बलिराम, सुखदेव, जगदीश, हरिहर, रमाकांत, अवध बिहारी, रमेश कुमार, सत्यभान रहे। गन्ना विभाग की ओर से मोरध्वज, रफीउल्लाह, भगवत प्रसाद, संपाती, उदयराज, हितलाल, रामबली, राम सुमिरन, पशुपालन विभाग कुंजल यादव, बलिकरन, गयासुद्दीन, अरुण कुमार सम्मानित हुए। मत्स्य विभाग की ओर से अमीना खातून, हामिद हुसेन, राजेश साहनी, किसमाती, उद्यान विभाग की ओर से नूर मोहम्मद, इसरार, सीताराम, दिनेश सिंह, बुद्धिराम, आन्ही, द्वारिका, हीरा लाल को सम्मान मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद से किसानों के हित में लगातार ठोस फैसले लिए जा रहे हैं। किसान आंदोलन विपक्षियों की साजिश का हिस्सा है। सदर विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डीएम दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी, सीडीओ पुलकित गर्ग, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन उप कृषि निदेशक लाल बहादुर यादव ने किया। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश, जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह, मत्स्य निदेशक पुष्पा तिवारी, संपूर्णानंद पांडेय, आशीष शुक्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें