फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिविर में 45 श्रमिकों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में मंगलवार को श्रम विभाग की ओर से जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर लगाया गया। इसमें श्रम विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी श्रमिकों को दी गई। उन्हें योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान दो दिनों में असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले 45 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं के तहत कई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें दुर्घटना बीमा, चिकित्सा सहायता, मातृत्व लाभ, बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, विवाह सहायता, आवास सहायता तथा सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। श्रमिकों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देते हुए कहा कि समय पर पंजीकरण कराने से वे सरकारी लाभों से वंचित नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रम विभाग के कर्मचारी अतुल कुमार दुबे, राघव प्रसाद, एडीओ आईएसबी, माया, बिंदु देवी, माधवी देवी आदि तमाम श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें