फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 45 स्पेशल बसें लगीं, परीक्षार्थियों को नहीं होगी दिक्कत

Mon, 08 Jun 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अलग-अलग जनपदों से आएंगे अभ्यर्थी
विज्ञापन


-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए आरक्षित की गईं बसें

सिद्धार्थनगर। सोमवार से शुरू होकर 10 जून तक चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बसों की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और वापस गंतव्य तक सुरक्षित भेजने के लिए रोडवेज विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। जिले से जाने वाले और गैर जनपद से जिले में परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल बस लगाई गए है जो लगातार तीन दिन तक चलाई जाएगी। इसके लिए कुल 45 बसे आरक्षित की गई हैं। वहीं, अन्य बसों को लोकल रूटों पर संचालित किया जाएगा। हालांकि, इतनी संख्या में बसों के आरक्षित करने से मुख्य मार्ग रूट पर तो नहीं लेकिन लोकल रूट पर इसका असर पड़ सकता है।
सिद्धार्थनगर डिपो से दिल्ली, कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ और अन्य रूट के लिए कुल 62 बसों का संचालन होता है। इसमें कुछ बसे रिजर्व में रहती हैं। जरूरत के अनुसार उन्हें इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती परीक्षा के लिए सिद्धार्थनगर समेत आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आ रहे हैं। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने पहले से ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। विशेष बसों का संचालन बलरामपुर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, आंबेडकरनगर, कुशीनगर और महाराजगंज जैसे जिलों के लिए किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त फेरे चलाकर दबाव कम करने की तैयारी भी की गई है। इसमें जनपद से गैर जनपद जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए अलग बस की व्यवस्था की गई है जबकि, बाहर से आने वाले और यहां से भेजने के लिए अलग से बस की व्यवस्था की गई है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार परीक्षा अवधि में बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए बसों का संचालन समयानुसार किया जाएगा ताकि उन्हें केंद्र तक पहुंचने में देरी न हो। वहीं, सामान्य यात्रियों को भी परेशानी न हो, इसके लिए करीब 20 बसें स्थानीय और नियमित रूटों पर संचालित होती रहेंगी।
विभाग का कहना है कि परीक्षा के दौरान परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्राथमिकता है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए सिद्धार्थनगर डिपो की 62 बसों में से 45 बसों को विशेष रूप से लगाया गया है। ये बसें लगातार तीन दिनों तक पूरी तरह सक्रिय रहेंगी और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे। विभाग का दावा है कि किसी भी अभ्यर्थी को परिवहन के अभाव में परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

-
तीन दिन इन जनपदों के लिए संचालित होंगी बसें
बलरामपुर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, आंबेडकरनगर, कुशीनगर और महाराजगंज रूट पर विशेष व्यवस्था।
-

बोले जिम्मेदार
पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने पर बसों के अतिरिक्त फेरों के लिए भी संचालित करने की व्यवस्था की गई है। रोडवेज प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी है। तीन दिन तक बसें संचालित की जाएंगी।
- वीके गंगवार, एआरएम, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें