फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपुण हुए 45 पुलिसकर्मी

Sun, 31 Jul 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देश पर पुलिस जवानों को अत्याधुनिक शस्त्रों की थानावार ट्रेनिंग दी जा रही है। रविवार को प्रशिक्षण के दूसरे चरण में सदर व उसका बाजार थाना में तैनात पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। कुल 45 जवानों ने शस्त्र चलाने और रख रखाव की ट्रेनिंग ली। 
विज्ञापन

एसपी महेंद्र यादव ने जारी निर्देश में कहा कि चुनाव को देखते हुए जवानों को अत्याधुनिक शस्त्रों के संचालन में पारंगत होने की आवश्यकता है। रखरखाव की जानकारी भी होना चाहिए। प्रतिसार निरीक्षक सीबी सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश के अनुपालन में दो थाना के जवानों को अत्याधुनिक शस्त्रों के संचालन के लिए पुलिस लाइन से एक प्रशिक्षक संदीप शुक्ला को भेजा गया। थाने में रखे शस्त्रों को चेक किया जाएगा।
पुलिस लाइन से थाने को जारी किए गए शस्त्रों का रजिस्टर से मिलान भी होगा। दूसरे चरण के प्रशिक्षण में सदर थाना के 39 व उसका बाजार के 6 पुलिस जवान प्रशिक्षित किए गए। एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा समेत दरोगा, सिपाही व कर्मचारियों को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।  प्रशिक्षण में ऑटोमेटिक शस्त्र को खोलना, जोड़ना, रुकावट को दूर करना बताया। प्रशिक्षक ने बताया कि थाना उसका बाजार में बाढ़ ड्यूटी कर रहे जवानों को प्रशिक्षण नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन

इसके लिए अगली कोई तारीख नियत की जाएगी। इस संबंध में एसपी महेंद्र यादव ने बताया कि जवानों को समय-समय पर प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। दो-दो थानों के जवानों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें