फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 45 खिलाड़ियों का मंडल की टीम में चयन

Thu, 12 Oct 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बुद्ध नगर बर्डपुर के नेतृत्व में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को माध्यमिक विद्यालय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल हुआ। इसमें सभी वर्गों के 45 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
जनपद के विभिन्न विद्यालयों से 62 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें अंडर-14 आयु वर्ग बालक में 13 खिलाड़ियों का, अंडर-17 आयु वर्ग बालक में 16 खिलाड़ियों का, अंडर-19 आयु वर्ग बालक में 16 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरतीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान स्पर्श वर्मा, लव कुमार, विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी, रत्नेश सिंह, डॉ यशवंत कुमार, शिवकरन, विजय बहादुर वर्मा, पुर्णेश्वर मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें