फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तुड़वाई गई 43 लाख से बनी नाली, दोबारा होगा निर्माण

विज्ञापन
शोहरतगढ क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी मार्ग पर जिला पंचायत विभाग द्वारा बनाए गए नाली को द
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर नाली निर्माण की जांच में कमी मिलने पर जिलाधिकारी ने नाली तुड़वाकर दोबारा निर्माण कराने का आदेश दिया। इस पर नाली तोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही निमार्ण शुरू हो जाएगा। इससे बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
पकड़ी चौराहे पर जिला पंचायत से 43 लाख से 500 मीटर नाली का निर्माण किया गया। इसका स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने 15 मई को निरीक्षण किया। नाली निर्माण में गुणवत्ता सही नहीं मिली। पुल के पास नाली टूटी थी। जिलाधिकारी ने टीम गठित कर इसकी जांच का आदेश दिया। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत की ओर से बनाई गई दो सदस्यीय टीम ने जिला विकास अधिकारी जेपी कुशवाहा की अगुवाई में 16 मई को पकड़ी से पिपरी मार्ग पर हो रहे नाली निर्माण की जांच की, जिसमें नाली के फर्श को जो सही नहीं था, नाली की दीवार की मोटाई को नपवाकर देखा तो मोटाई 10 सेमी से भी कम थी। इस पर रखने के लिए बनाए गए ढक्कन की मोटाई भी कम पाई गई तथा इसमें प्रयोग मटेरियल भी सही नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाली निर्माण में कमी मिलने पर जिलाधिकारी ने पकड़ी चौराहे पर 43 लाख से बन रही 500 मीटर नाली निर्माण को तोड़वा कर ठेकेदार को दोबारा निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। एक माह बाद नाली ढहाने का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही दोबारा नाली का निर्माण होगा। इससे बारिश में होने वाली जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। नाली को ढहाए जाने पर लोगों का कहना है कि अब गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य होगा।क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें