विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की रविवार को बैठक हुई।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाएगा। इस अवसर पर महुलानी में धर्मसभा भी होगी। इसकी सफलता के लिए विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की रविवार को बैठक हुई।
विंध्योदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुलानी में रविवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश पांडेय ने कहा कि महुलानी में छह दिसंबर को शौर्य दिवस के अवसर पर धर्मसभा होगी। इस दिन को हिंदुत्व विजय पताका दिवस के रूप में मनाया जाएगा। धर्मसभा में केंद्र सरकार से संसद में कानून बनाकर मंदिर का निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की मांग की जाएगी। बैठक में सुधाकर नाथ तिवारी, सुनील जायसवाल, सुग्रीव कुमार गुप्ता, दिग्विजय नाथ पांडेय, संकटा प्रसाद पांडेय, प्रदीप मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, रामशंकर तिवारी, श्रीचन्द्र जायसवाल, राम किशुन, रामदेव, संतोष यादच, प्रेम चन्द्र श्रीवास्तव, विनय उपाध्याय, शैलेन्द्र तिवारी, सत्येन्द्र गुप्ता, शिवम पांडेय, राम प्रकाश लोहा आदि की उपस्थिति रही।