फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- सिद्धू के खिलाफ कांग्रेस कार्रवाई करें : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धू के खिलाफ कांग्रेस कार्रवाई करें : सांसद
विज्ञापन

फोटो : सांसद जगदंबिका पाल
सिद्धू के खिलाफ कांग्रेस कार्रवाई करें : सांसद
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में नवजोत सिंह सिद्धू के शामिल होने पर बोले सांसद
कहा कि शहीदों के जले पर नमक छिड़क रहे सिद्धू
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। तमाम आपत्तियों और आलोचनाओं के बावजूद कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण में शामिल होने पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। इसे लेकर भारत में विरोध का दौर शुरू हो गया है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पूरी दुनिया में भारत को शर्मसार किया है। कहा कि पाकिस्तान जाकर पीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होकर सिद्धू ने शहीदों के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। कांग्रेस सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू जनरल बाजवा के साथ गले मिल रहे हैं। जबकि जनरल बाजवा के संबंध आतंकवादियों व आईएसआई से हैं। उन्हीं के द्वारा कश्मीर में आतंकवाद फैलाया जा रहा है। इसके बाद भी खुश होकर गले मिलना यह साबित करता है कि सिद्धू शहीदों के साथ नहीं है। कहा कि आतंकवादी पाक अधिकृत कश्मीर में लाचिंग पैड बनाकर काश्मीर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। उस पर सिद्धू पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के शपथ ग्रहण में शामिल होकर देश को शर्मसार करने का काम किया है। कांग्रेस सरकार को उन पर कार्रवाई कर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें