बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। रामलीला के समापन पर बर्डपुर बाजार में 11 एवं 12 अक्टूबर को लगने वाले मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए एएसपी ने बर्डपुर के नागरिकों, मेला आयोजक समिति के साथ शनिवार को बर्डपुर रामलीला परिसर में बैठक की।
एएसपी अरविंद मिश्र ने कहा कि सभी लोग सौहार्र्द से मेला में सहयोग करें एवं मेले में सभी लोग अपनी ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाएं, प्रशासन आपके साथ है। तहसीलदार न्यायिक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। मेला प्रबंधक ओमप्रकाश यादव ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान सीओ सदर दिलीप सिंह, थानाध्यक्ष मोहाना सौदागर राय, ककरहवा चौकी प्रभारी अवधेश सिंह, नितेश पांडेय, पीएन सिंह, पुनीत जायसवाल, शिव कुमार मोदनवाल, राजेश गुप्ता, लालजी जायसवाल, प्रदीप मोदनवाल, अरविंद कसौधन, रहमतुल्लाह, चंद्रप्रकाश धर द्विवेदी, संतोष मोदनवाल, शिव कुमार उर्फ हाथी राजू यादव, राम प्रसाद चौरसिया, सीताराम यादव, हजऱतअली, गिरधारी, उमर, शिवपूजन जायसवाल, कृष्णा गोस्वामी, दिलीप कन्नौजिया, राजकुमार, कमलेश, उपेंद्र आदि मौजूद रहे।
एसडीएम-सीओ ने की पटाखा दुकानों की जांच
सिद्धार्थनगर। दीपावली के मद्देनजर शनिवार को एसडीएम सदर डॉ. महेंद्र कुमार व सीओ डीके सिंह ने पटाखे की दुकान लगाने वाले लाइसेंस धारकों की जांच की। उन्हें जरूरी निर्देश भी दिए। सीओ डीके सिंह ने कहा कि पटाखों की बिक्री के समय अति सावधानी बरतने की जरूरत है। पटाखे की दुकान लगाते समय आग बुझाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से पटाखे की बिक्री कोई नहीं करने पाएगा। ऐसा करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।