फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं दौड़ी एंबुलेंस, परेशान रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बेपटरी हुई एंबुलेंस सेवा दूसरे दिन भी नहीं दौड़ सकी। गंभीर बीमारी से परेशान मरीजों को निजी वाहनों से अस्पताल तक पहुंचाया गया। एंबुलेंस व्यवस्था ठप होने से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों को आपात सेवा देने के लिए जिले में 102 व 108 नंबर की 51 एंबुलेंस सेवा संचालित है। पिछले कई दिनों से एंबुलेंस संचालन में डीजल की किल्लत चल रही थी। सोमवार को पेट्रोल पंप संचालकों के हाथ खड़ा कर देने के बाद सभी एंबुलेंस खड़ी हो गई थी। यही स्थिति मंगलवार को भी रही। सभी एंबुलेंस डीजल के अभाव में जहां-तहां खड़ी रही। जिला अस्पताल पहुंचने के लिए गंभीर मरीजों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। चिल्हिया में मार्ग दुर्घटना में घायल चिल्हिया निवासी राजू को एंबुलेंस नहीं मिलने के बाद पुलिस ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, उसका क्षेत्र के बसावनपुर में हुए एक सड़क हादसे में घायल दो युवकों को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। ऐसे अनेकों गंभीर मरीज आए, जिन्हें एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में एंबुलेस सेवा के जिला प्रभारी नीरज ने बताया कि दोपहर बाद से तकनीकी दिक्कत सही होने के बाद एंबुलेंस सेवा शुरू हो गई है। सभी गाडिय़ां अपने क्षेत्रों में चलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें