इटवा। स्थानीय तहसील परिसर में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित शिविर में कुल 40 दिव्यांगजनों को चिन्हित किया गया। रविवार को आयोजित शिविर में डाॅ. विमल कुमार द्विवेदी ने 19 आर्थो के, डाॅ. अफजाल अंसारी ने पांच मानसिक के, डाॅ. संजय शर्मा ने कान के सात दिव्यांग के व डाॅ. शमीम अहमद ने 9 नेत्र रोगियों को सहायक उपकरण देने के लिए चिह्नित किया। इस अवसर पर राजेश कुमार मिश्र (सायकोलाजिस्ट ), वीरेंद्र कुमार (एकाउंटेंट), खुर्शीद आलम, वीरेंद्र कुमार, अब्दुल कादिर मौजूद रहे।