सिद्धार्थनगर। जनवरी में प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले में सिद्धार्थनगर की 40 रोडवेज बसों को भेजा जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय से आदेश जारी हो चुका है। इसमें 30 बसें पहले ही भगवा रंग में रंगी हैं। जबकि 10 बसें लाल और सफेद रंग की हैं। इसे भगवा रंग कर भेजने की तैयारी है। इसके लिए सेवा प्रबंधक ने पेंट भेज दिया हैं। जबकि डिपो स्तर से इसकी रंगाई कराई जाएगी।
प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में सिद्धार्थनगर डिपो से लगभग 40 बसों को भेजा जाएगा। जनवरी माह में प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले में बसों को भेजने की प्रक्रिया को शुरू कर दी गई हैं। सिद्धार्थनगर से 40 बसों को कुंभ मेला-2025 में भेजा जाना है। इसमें 30 बसें बीएस-6 एवं बीएस-4 मॉडल की बसें भगवा रंग में हैं। शेष 10 बसों को भगवा रंग से पेंट किया जाएगा। साथ ही आवश्यकतानुसार कुछ बसें के सीटों की भी मरम्मत होनी है। इस प्रकार 10 साधारण बसें जो लाल व सफेद रंग में हैं, उसे भगवा रंग करने के लिए पेंट आ गया हैं जबकि डिपो स्तर से ही इसकी पेंटिंग कराई जाएगी।
वर्जन
सेवा प्रबंधक ने बसों को भगवा रंग का पेंट भिजवा दिया है। डिपो स्तर से इसकी पेंटिंग कराई जाएगी।
-विजय कुमार गंगवार, एआरएम