फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में फरार चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या में फरार चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

दो जून को पलेसर गांव में संदिग्ध हालात में हुई थी विवाहिता की मौत
पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दर्ज किया था दहेज हत्या का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को त्रिलोकपुर ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना क्षेत्र के पलेसर गांव में दो जून को हुई थी।
विज्ञापन

एसओ त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र के मुताबिक क्षेत्र के पलेसर गांव दो जून को संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव कमरे में पाया गया था। विवाहिता के मायके वालों की तहरीर पर ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही थी। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। शनिवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि परिवार के सभी चार सदस्य गांव में मौजूद हैं। इसके बाद टीम के साथ गांव में पहुंच गए। आरोपी पति कौशल, ससुर संतराम, सास और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, थाने पर लाकर उनसे पूछताछ की गई और उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में एसआई जयप्रकाश तिवारी, सिपाही शरीयतुल्लाह, नगेंद्र यादव, पप्पू गुप्ता, महिला आरक्षी सुजाता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें