फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का संग्राम आज

Fri, 04 Dec 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के तीन ब्लॉकों की 371 ग्राम पंचायतों का चुनाव शनिवार को होगा। तीसरे चरण के अंतर्गत इन पंचायतों का चुनाव कराने के लिए शुक्रवार को सभी तैयारियां पूरी कर दी गई। सुबह ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं तो शाम को सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बूथों पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तीसरे चरण को प्रशासन ने संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। लिहाजा, डीएम-एसपी खुद ब्लॉकों पर पहुंच कर्मचारियों को पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश देते रहे।
जिले के डुमरियागंज, भनवापुर और खेसरहां ब्लाक में इस          चरण के अंतर्गत चुनाव होने हैं। मतदान दिवस की पूर्व संध्या पर सुबह से ही मतदान सामग्री लेने के लिए ब्लॉक कार्यालयों पर कर्मचारियों की भीड़ उमड़ गई थी। स्टेशनरी, मतपेटी, मुहर सहित अन्य सामग्री लेने के बाद कर्मचारियों ने उसका मिलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर झोला-बस्ता बांधकर बूथ के लिए निकल पड़े।
 सभी पोलिंग पार्टियों ने देर शाम तक बूथ पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी थी। डीएम डॉ. सुरेंद्र कुमार और एसपी अजय कुमार साहनी ने ब्लॅाकों का निरीक्षण कर सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। रवानगी से पूर्व तक कर्मचारियों को मतदान में पूरी पारदर्शिता बरतने की हिदायत देते रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें