स्वास्थ्य कर्मी समेत 38 लोग संक्रमित मिले
महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में किए गए भर्ती
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 2331 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत 38 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। बृहस्पतिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। जिले में अब तक 2331 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1902 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 407 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि कोरोना संक्रमण से अब तक जिले में 22 लोगों की मौत हुई है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 18 संक्रमित शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें परिगवां गांव में 16 और शोहरतगढ़ कस्बे में दो संक्रमित पाए गए। डुमरियागंज के पोखरा कानूनगो, तिलगड़िया में दो-दो संक्रमित मिले और हल्लौर व डुमरियागंज में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी के शंकरनगर में, लोटन ब्लॉक के लोटन में एक, मिठवल के खरचोला नानकार गांव एक-एक संक्रमित मिले। जोगिया के राजा महदेवा, परसा और हरैया गांव में एक-एक संक्रमित मिले। खेसरहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बेलवालमुनही गांव में एक-एक संक्रमित मिले। नौगढ़ के जिला अस्पताल में दो, बभनी बाजार और शिवपुरी कालोनी में एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा दो अन्य संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 38 संक्रमित मिले हैं। उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।