फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 गरीब बच्चों को गोद लेकर संवारेंगे कल

Sat, 27 Aug 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रमवापुर राउत स्थित प्राइमरी व जूनियर स्कूल में गोद लिए बच्चों के साथ अध्यापक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज। देश के प्रधान सेवक के गांवों को गोद लेने की योजना से प्रेरित एक प्रधान ने गरीब बच्चों को गोद लेकर उनका भविष्य संवारने की अनूठी पहल की है। तहसील क्षेत्र के रमवापुर राउत के प्रधान अपनी ग्राम पंचायत में स्थित 4 परिषदीय विद्यालयों से 5-5 गरीब बच्चों को गोद लेकर उनके शिक्षा-दीक्षा का खर्च उठाएंगे।
विज्ञापन

स्कूल में मिल रही निशुल्क शिक्षा, ड्रेस के अलावा कॉपी-कलम, किताब, जूते, दवा-उपचार भी वह इन बच्चों को अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराएंगे, जिससे गरीब परिवारों के यह मेधावी बच्चे सफलता की सीढ़ी चढ़ सकें। प्रधान की इस पहल में अध्यापक भी सहभागी बने हैं। उन्होंने भी गरीब मेधावी बच्चों को गोद लेकर उनका कॅरियर संवारने का बीड़ा उठाया है।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के रमवापुर राउत ग्राम पंचायत की आबादी करीब 2 हजार के आस-पास है। यहां पर एक पूर्व माध्यमिक व तीन प्राथमिक विद्यालय है। इन चारों विद्यालयों में कुल 670 बच्चे अध्ययनरत हैैं। गांव में दर्जनों परिवार ऐसे हैं, जिनके बच्चे स्कूलों में ढंग से कॉपी व कलम तक नहीं ले जा पाते हैं। इसके अलावा उनको ढंग के पहनने के लिए कपड़े भी नसीब नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन

यह देख गांव के ग्राम प्रधान घनश्याम यादव स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के चारों विद्यालयों से 5-5 गरीब बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा-दीक्षा का जिम्मा लेने का संकल्प लेकर प्रधानाध्यापकों से बच्चों की सूची मांगी थी।
शुक्रवार को ग्राम प्रधान घनश्याम पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे जहां पर अध्यापकों ने सभी स्कूलों से चयनित 20 बच्चों को वहां पर बुलाया। चारों स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों ने भी अपने स्तर से गोद लिए 17 बच्चों को वहां पर बुलाया। जिसके बाद सभी लोगों ने बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य संसाधनों का खर्च उठाने का संकल्प  लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें