फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंदिर से चोरी हुईं पीतल की 35 घंटियां बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में चोरी करने व खरीदने वाले अभियुक्त सहित बरामद घंटी। स्रोत
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले में दुर्गा मंदिर से घंटियां चोरी करने और चोरी का सामान खरीदने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर लबनी चौक स्थित एक बर्तन की दुकान से पीतल की 35 घंटियां बरामद की गईं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुद्धोधन गांवपालिका-2 के नौडिहवा स्थित दुर्गा मंदिर से 12 अक्तूबर को घंटियां चोरी हुई थीं। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शुद्धोधन गांवपालिका-1 के बकुली निवासी 18 वर्षीय इबरार अहमद मुसलमान को हिरासत में लिया।
पूछताछ में पता चला कि चोरी की घंटियां शुद्धोधन गांवपालिका-3 के लबनी चौक स्थित ऋषि बर्तन दुकान पर बेची गई थीं। दुकान का संचालन 41 वर्षीय दिनेश कुमार कान्दू करता है। पुलिस ने दुकान से पीतल की 35 घंटियां बरामद कर लीं।
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी के आरोप में इबरार अहमद मुसलमान और चोरी का सामान खरीदने के आरोप में दुकान संचालक दिनेश कुमार कान्दू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें