विकास भवन परिसर में बैठक करते भाकियू के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को विकास भवन परिसर में हुई। इसमें पंजीकरण के नाम पर मजदूरों का शोषण बंद करने समेत कई मांगों का ज्ञापन सीडीओ को दिया गया।
जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि किसानों व मजदूरों का हर जगह शोषण किया जाता है, जो गलत है। अब शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहां कितनी खाद आवंटित हुई है इसकी सूची दिया जाए। सभी मजदूरों को 100 दिन काम दिया जाए। जिन व्यक्तियों को अभी तक शौचालय की सहायता राशि नहीं मिली है। उन्हें सहायता राशि जल्द दी जाए। जिले में खराब पड़े हैंडपंप को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए, जिससे पेयजल व्यवस्था सही हो सके। विनोद चौधरी, इंद्रजीत दुबे, पंकज वर्मा, रामप्रकाश श्रीवास्तव, प्रेमप्रकाश चौधरी, निराला मौर्य, शिव प्रसाद चतुर्वेदी, जयराम यादव, नंदराम यादव आदि मौजूद रहे।