फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन जोड़ने पर विवाद, बिजली आपूर्ति रोकी गई

Thu, 29 Nov 2018 10:35 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
बिजली का खंबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के जवाहर नगर वार्ड और नौगढ़डीह में ट्रांसफॉर्मर लगाने का विवाद जैसे-तैसे कर सुलझा ही था कि कनेक्शन को लेकर गुरुवार को फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ता देख बिजली निगम के कर्मियों ने पहले से हो रही आपूर्ति रोक दी। इससे 250 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद के जवाहर नगर वार्ड व उससे सटे नौगढ़डीह में विद्युत आपूर्ति सुधारने के लिए बीआरसी के सामने मुख्य सड़क पर 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाना था। एक परिवार ने इसका विरोध शुरू कर दिया। बाद में सांसद जगदंबिका पाल के हस्तक्षेप से ट्रांसफॉर्मर लग गया, लेकिन गुरुवार को कनेक्शन जोड़ने के मुद्दे पर फिर विवाद हो गया। चौकी इंचार्ज नौगढ़ भी मौके पर पहुंचे, लेकिन विवाद बढ़ता गया। इस पर कर्मियों ने पहले से मिल रही आपूर्ति भी बाधित कर दी। इस वजह से सुबह 10 बजे से 250 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। देर रात तक कनेक्शन नहीं जोड़ा जा सका था। अधिशासी अभियंता पीएन प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें