छुट्टा पशुओं को ले गए ब्लॉक कार्यालय
फोटो- 73
गुस्साएं भाकियू कार्यकर्ताओं ने की पहल
बीडीओ ने पिकअप पर लदवाकर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिया। चौराहा व आसपास के क्षेत्रों में छुट्टा जानवरों से परेशान नागरिकों की परेशानियों को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। लिहाजा लगभग 250 पशुओं को ब्लाक परिसर में ले जाकर कार्यालय का गेट बंद कर दिया गया। बाद में बीडीओ ने पिकअप पर लदवाकर दूर अन्य क्षेत्रों में भिजवाने का कार्य किया।
मंगलवार को भाकियू के इन्द्रजीत दुबे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने चौराहा समेत आसपास भारी संख्या में एकत्र छुट्टा पशुओं को हांकते हुए ब्लॉक कार्यालय परिसर में ले गए। जहां गेट को बंद कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी एजाज अहमद ने पिकअप मंगाकर लगभग 250 पशुओं को बारी-बारी से अंयत्र छोड़वाने का कार्य किया। इस मौके पर रवि जायसवाल, पृथ्वी राज सिंह, ओंकार नाथ, अरविंद कर पाठक, महेश कुमार, जयराम, दुर्गेश श्रीवास्तव, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।