फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेकर जिले में हो रहे काम

Thu, 02 Aug 2018 11:25 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में कानून-व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में अफसर और कर्मी रिश्वत लेकर काम कर रहे हैं। रकम न देने पर गलत रिपोर्ट लगाई जा रही है। जिले के रसूखदार भू माफिया के लिए ढाल बने हुए हैं। इन बातों की शिकायत समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री चेतन चौहान के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष और विधायकों ने की है। कानून-व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा की यह बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। शिकायतों से खफा प्रभारी मंत्री ने डीएम को कार्रवाई कर 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा ने कहा कि बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी कनेक्शन के नाम पर गरीबों से रकम ले रहे हैं। रकम न देने पर गलत रिपोर्ट लगाई जा रही है। शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस है। इस पर मंत्री ने अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव को फटकार लगाते हुए संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई को कहा। जिलाध्यक्ष ने एआरटीओ प्रवर्तन पर आरोप लगाया कि वे मोटरसाइकिल चेक करने के नाम पर रुपये वसूलते हैं और रकम लेकर डग्गामार वाहनों को छोड़ देते है। इस पर मंत्री ने डीएम से संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा।

शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि प्रशासन से जुड़े कुछ लोग और रसूखदार बड़े भू-माफिया को बचा रहे हैं। इटवा, शोहरतगढ़ व नौगढ़ में कई बड़े भू मफिया हैं। इनके कब्जे में करोड़ों की संपत्ति है। आबकारी मंत्री का जिला होने के बाद भी विभाग की मिलीभगत से शोहरतगढ़ में नेपाली शराब बिक रही है। कार्रवाई के नाम पर सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है। इस पर प्रभारी मंत्री ने शोहरतगढ़ के आबकारी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई के लिए कहा। इटवा विधायक सतीश द्विवेदी ने भी भू मफिया पर कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने सभी मामलों की रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर देने को कहा है। साथ ही उन्होंने बाढ़, दैवीय आपदा में पीड़ित व्यक्तियों को सहायता धनराशि 14 अगस्त तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम कुणाल सिल्कू, सीडीओ हर्षिता माथुर, एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल, एसडीएम सदर उमेश चन्द्र निगम, बांसी प्रबुद्ध सिंह, डुमरियागंज राजेंद्र कुमार, शोहरतगढ़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें